Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में एक स्कूली छात्रा निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूद गई। उसे बिल्डिंग की बालकनी में देखकर लोग कहते रहे कि नीचे उतर जा, लेकिन वह नहीं मानी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उससे पहले ही छात्रा की मौत हो गई।
पूरी घटना से पहले वीडियो देखिए….
लड़की की हुई शिनाख्त
यह पूरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस की जांच में मृतका की शिनाख्त आलिया परवीन के रूप में हुई है। वह संतोषीनगर के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। यहां बोरियाखुर्द में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग है। इस समय काम बंद है। सोमवार की दोपहर स्कूल यूनिफार्म में 16 साल की एक लड़की बिल्डिंग की छठी मंजिल पर नजर आई तो लोग हैरान हो गए। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि लड़की खुदकुशी करने वाली है।
लोगों ने समझाने की कोशिश की बेटी नीचे उतर जा। हम तुम्हारी बात सुनेंगे। लड़की नहीं। हम लोग तेरे साथ हैं। मगर लड़की नहीं मानी और बिल्डिंग से कूद गई। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
खुदकुशी क्यों की, अभी नहीं हुआ खुलासा
आलिया ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता पुलिस लगा रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा आंबेडकर अस्पताल लाया गया है। उम्मीद है कि परिजनों से पूछताछड के बाद खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कश्मीरी पंडित संजय के परिवार से मिलीं महबूबा मुफ्ती, मोदी सरकार से पूछा- अगर आतंकवाद खत्म तो किसने मारा?
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines