बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदी स्कूली छात्रा, लोग कहते रहे...मान जा...नीचे उतर जा, देखें VIDEO

Chhattisgarh, Chhattisgarh Girl Suicide Case, Raipur Police, Raipur News, Crime News Raipur

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में एक स्कूली छात्रा निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूद गई। उसे बिल्डिंग की बालकनी में देखकर लोग कहते रहे कि नीचे उतर जा, लेकिन वह नहीं मानी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उससे पहले ही छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन

पूरी घटना से पहले वीडियो देखिए….

लड़की की हुई शिनाख्त

यह पूरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस की जांच में मृतका की शिनाख्त आलिया परवीन के रूप में हुई है। वह संतोषीनगर के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। यहां बोरियाखुर्द में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग है। इस समय काम बंद है। सोमवार की दोपहर स्कूल यूनिफार्म में 16 साल की एक लड़की बिल्डिंग की छठी मंजिल पर नजर आई तो लोग हैरान हो गए। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि लड़की खुदकुशी करने वाली है।

विज्ञापन

लोगों ने समझाने की कोशिश की बेटी नीचे उतर जा। हम तुम्हारी बात सुनेंगे। लड़की नहीं। हम लोग तेरे साथ हैं। मगर लड़की नहीं मानी और बिल्डिंग से कूद गई। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

खुदकुशी क्यों की, अभी नहीं हुआ खुलासा

आलिया ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता पुलिस लगा रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा आंबेडकर अस्पताल लाया गया है। उम्मीद है कि परिजनों से पूछताछड के बाद खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ