Chhattisgarh Congress Leader Arun Sisodia: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच काफी खींचतान चल रही है। इसके अलावा राज्य की कांग्रेस पार्टी के अंदर भी अंतरकलह जारी है। दरअसल कांग्रेसी नेता अरुण सिसोदिया ने फिर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथ लिया है। अरुण सिसोदिया ने स्लीपर सेल वाले बयान पर भूपेश बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मंत्री सिसोदिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने खुद लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।
भूपेश बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग ‘स्लीपर सेल’ जैसे हैं। उनके इस बयान ने पूरी कांग्रेस पार्टी में खलबली मचा दी। अब इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेटर लिखकर भूपेश बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही सिसोदिया ने दुर्ग के एसपी को भी चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने बताया कि पार्टी फंड में सेंध लगाने वाले बड़े नेताओं के खिलाफ जांच की मांग की है। ऐसे में उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। इसलिए परिवार सहित उन्हें 24 घंटे की पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: चुनाव कर्मियों के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा ऐलान, फ्री मिलेगी ये खास सुविधा
सिसोदिया के खिलाफ कारण बताओ नोटिस
मालूम हो कि इस पत्र में पार्टी फंड में सेंध लगाने वाले पत्र के बाद देश कांग्रेस कमेटी ने अरुण सिसोदिया के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया और 3 दिन के अंदर उन्हें जवाब देने के लिए कहा गया। साथ ही जवाब न देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कांग्रेस को भेजे गए अपने जवाब में सिसोदिया ने बताया कि वह अपनी बने हुए हैं और पार्टी फंड के दुरुपयोगी की जांच चाहते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
20 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines