Chhattisgarh Two Cabinet Minister Met Union Minister Bhupendra Yadav: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने साय सरकार केंद्र सरकार की भी मदद ले रही है। हाल ही में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप और आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से खास मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री से अलग-अलग समय पर मुलाकात की और राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा की।
रामविचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार को अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को सरगुजा संभाग के आस-पास हाथियों के प्रायः विचरण से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हाथियों के विचरण से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। साथ ही स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने विचरण वाले गांवों में सोलर लाइट की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन सभी मुद्दों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वसन दिया है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
केंद्रीय मंत्री ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने भी नई दिल्ली के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, पर्यावरण सुधार और वन्यजीवों के सरंक्षण जैसे विषयों पर काफी लंबी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोशिशे की जा रही दी हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की वन और पर्यावरण नीतियों की सराहना की। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को हरसंभव केंद्रीय सहायता देगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 mins agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
5 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines