CG Finance Minister OP Choudhary on E-Way Bill: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने टैक्स सुधार के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है और प्रदेश में ई-वे बिल सिस्टम को लागू कर दिया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। प्रदेश में ई-वे बिल सिस्टम के लागू होने के बाद से अब व्यापारियों को एक जिले से दूसरे जिले में 50 हजार रुपये से अधिक के सामान को भेजने पर ई-वे बिल जेनरेट करना अनिवार्य है। इस दौरान, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के राज्य वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने इसमें ई-वे बिल से जुड़े पुराने नियमों को यथावत रखने की मांग की है। अब मंत्री ओपी चौधरी ने इस पर बयान दिया है।
E-WAY बिल पर क्या बोले ओपी चौधरी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में E-WAY बिल लागू होने पर कहा कि उनके पास इसका नोटिफिकेशन कल आया है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि 50 हजार से अधिक के सामान पर E-WAY बिल का लागू किया गया है। देश के कई राज्यों में इस प्रकार की व्यवस्थाएं पहले से ही लागू हो चुकी हैं। यहां के गैर भाजपा शासित कांग्रेस के राज्य में भी इसे लागू किया जा चुका है। इसमें छोटे व्यापारियों का ध्यान रखते हुए 50 हजार रुपये तक की वस्तु पर E-WAY बिल जनरेट करने से छूट दी गई है। इंप्लीकेशन में भी छोटे व्यापारियों के सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
यह भी पढ़ें: CG: विष्णुदेव साय सरकार ने खत्म की ई-वे बिल पर मिलने वाली छूट, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
व्यापारियों ने वित्त मंत्री से मुलाकात
E-WAY बिल का विरोध करने व्यापारियों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा कि उन लोगों ने वित्त मंत्री से बात की है और उनका जो विरोध है उसे दर्ज करवाया है। वित्त मंत्री ने इसमें वर्किंग करने के लिए बोला हैं। उन्होंने कहा कि इसमें हमें एक बार वापस से रिव्यू करना चाहिए। E-WAY बिल नहीं लगना चाहिए।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines