Chhattisgarh Finance Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है, साथ ही राज्य में उद्योग को लाने के लिए कई जरुरी नीतियां भी बनाई जा रही है। इसी के तहत प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बीते दिन नवा रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ किया और विकास के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी राज्य और देश के विकास के लिए सुशासन एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न सिर्फ देश का विकास होता है, बल्कि लोगों के जीवन में बेहतर बदलाव आता है।
अधिकारियों को करना होगा ट्रांसफॉर्म
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में कई बड़े नवाचारों शुरू हुए जिसके साथ बड़ा बदलाव आया है। इसमें जल जीवन मिशन, जीएसटी, स्वच्छ भारत मिशन, जैम पोर्टल और डिजिटल इनक्लुजन जैसे अभियान शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2047 तक भारत को 55 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में ब्यूरोक्रेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सम्मेलन में मंत्री ओपी चौधरी ने अलग-अलग राज्यों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, नवाचार और बदलाव के लिए खुद को भी ट्रांसफॉर्म करना होगा। इससे अधिकारियों की प्रतिभा और उनका व्यक्तित्व बढ़ेगा। उन्हें समय के साथ खुद में बदलाव करने होंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की साय सरकार की अनोखी पहल; बस्तर ओलंपिक में 37,000 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा भारत
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कई कलेक्टर और अधिकारी अपने शानदार इनोवेशन कर रहे हैं। अपने क्षेत्र की जरूरतों को समय पर पूरा करते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं डिलीवर कर रहे हैं। आज के समय में सभी अधिकारियों को अपने वर्क सेक्टर में एक्सपर्टीज हासिल करने की जरूरत है। इसके बाद ही अधिकारी तभी कल्याणकारी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में सुशासन से साल 2047 तक हमारा 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines