CG Minister OP Choudhary Hit Back Deepak Baij: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही संपन्न हो गया है। लेकिन इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेताओं को डिस्पोजल बताया है। अब इस पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस एक डूबती नाव है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
वित्त मंत्री का पलटवार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा का परिवार जिस तरह से बढ़ा है, उसे देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा है। 1984 में जो पार्टी दो लोकसभा सीटों पर थी। वहीं पार्टी साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर विराजमान थी। भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। 18 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ भाजपा को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दर्जा मिला है। कांग्रेस एक डूबती हुई नाव है। अगर कांग्रेस के अध्यक्ष किसी चीज पर टिप्पणी करते हैं, तो उनके सर्टिफिकेट की भाजपा के कार्यकर्ताओं को जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: एग्जाम मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी; शिक्षा मंत्री ने तुरंत लिया सख्त एक्शन, अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त
नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रही भाजपा सरकार
इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान भाजपा में प्रवेश अभियान के जारी रहने पर कहा कि प्रदेश में 3 बार छत्तीसगढ़ का जनादेश मिला। लोकसभा में भी रिकॉर्ड तोड़ सीटें मिली हैं, प्रदेश में पीएम मोदी के नाम की सुनामी देखने मिल रही है। भाजपा को प्रदेश की जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नक्सलवाद पर बात करते कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस ने नक्सलवाद बढ़ाया है। लेकिन भाजपा की सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ खुली लड़ाई लड़ रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines