CG Cabinet Minister OP Choudhary on Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की चर्चा पूरे देश में होती है। अब एक बार फिर से यह योजना सुर्खियों में है, दरअसल महतारी वंदन योजना प्रदेश में सियासी धमासान लगा हुआ है। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने साय सरकार से योजना के लाभार्थियों के लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस के इस सवाल पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
वित्त मंत्री ने दिया कांग्रेस को जवाब
कांग्रेस के इस सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने गांव आने का आमंत्रण दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश की 70 लाख माताओ-बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलने पर भूपेश बघेल के पेट में दर्द हो रहा है। अगर भूपेश बघेल अपने गांव में जा कर इस सवाल के साथ महिलाओं के हाथ खड़े कराएंगे तो उन्हें इसका जवाब मिल जाएगा। मेरे गांव और अपने गांव में जा कर खुद भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘समय पर पूरा किया जाए योजनाओं का काम’, बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का निर्देश
‘500 का वादा कर 5 रुपये नहीं दिए’
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने से पहले मैनिफेस्टो में महिलाओं को 500 हर महीने देने का वादा किया गया था। 5 साल तक किसी महिला को 5 रुपये तक नहीं दिये गए। यहां साय सरकार हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दे रही है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने PSC घोटाले की जांच पर भी बयान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में PSC में माफिया राज चल रहा था। हमारी सरकार की प्राथमिकता है भर्तियों में गड़बड़ियों को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। हमने सीबीआई जांच का वादा किया और जांच की जा रहा है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines