Chhattisgarh Finance Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से राज्य में 1 मार्च से 10वीं और 2 मार्च से 12वीं के बोर्ड शुरू कर दिए गए हैं। प्रदेश की बोर्ड परीक्षा के बीच राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्रों को मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की परीक्षा की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन किया और सकारात्मक भाव से धैर्य के साथ परीक्षा देने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को बताया कि व्यक्ति को लगातार अपनी काबिलियत पर काम करना चाहिए, क्योंकि इसी गुण के साथ व्यक्ति जीवन में सफलता को पाता है।
छात्रों को वित्त मंत्री ने दिया सफलता का मूलमंत्र
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्रों से कहा कि सफलता असफलता ये सब जीवन का हिस्सा है। हमें परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देने पर फोकस करना चाहिए और इसके लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। एक बच्चे के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव पूरी तरह से स्वाभाविक है। लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अपके पूरे सालभर की पढ़ाई और मेहनत का परीक्षा के 3 घंटों में निकलने वाला है। इसलिए जरूरी है कि छात्र अपना मन शांत रखकर उन 3 घंटों में अपना बेस्ट फोकस दे। क्योंकि छात्र जितनी चिंता करेंगे उनसे परीक्षा में उतनी ही ज्यादा गलतियां होंगी।
यह भी पढ़ें: सामूहिक विवाह में पहुंचे CM विष्णुदेव साय, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ दिया स्पेशल गिफ्ट
वित्त मंत्री ने समझाया IQ और EQ का मतलब
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राची गुप्ता ने मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि आज के जमाने में सफलता के लिए अच्छे IQ के साथ EQ का होना कितना जरूरी है? इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आज के समय में EQ का होना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपको भावनात्मक समझ और नकारात्मकता से निपटने में मदद करता है। वहीं IQ आपकी बुद्धिमत्ता को दर्शाता है। आज के समय में इमोशनल इंटेलिजेंस बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति का EQ अच्छा होगा, तो वह अपने अंदर के नेगेटिव विचारों को जड़ से दूर कर सकता है। इससे व्यक्ति मुश्किल हालात में भी सही और उचित फैसला ले सकता है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines