Chhattisgarh Finance Minister OP Choudhary: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए बिना रुके लगातार काम कर रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर विभागीय स्तर पर प्रदेश के कई छोटे क्षेत्रों में भी छोटे-छोटे विकास कार्य किए जा रहे है। इसी के तहत प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तरफ से की गई कोशिश के जरिए रायगढ़ जिले में निर्माण और विकास कार्य को लगातार मंजूरी रही हैं। बीते दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिले के लोईंग महापल्ली क्षेत्र में 12.90 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
निर्माण कार्यों का टेंडर प्रोसेस
इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सिर्फ एक ही फोकस है कि जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक विकास करना करना। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकास और जन सुविधा से जुड़े निर्माण काम को लगातार मंजूरी दी जा रही है। राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंजूरी देने के बाद हाल ही में इन सभी निर्माण कार्यों का टेंडर प्रोसेस पूरा किया गया है। इसके बाद ये सभी निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों का लाभ आम लोगों को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ‘हमें छत्तीसगढ़ में राम-राज स्थापित करना है’, विजयादशमी पर बोले CM विष्णुदेव साय
महापल्ली में बनेगा महतारी सदन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लोईंग क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों के साथ बनने वाले आईटीआई बिल्डिंग और बटमूल आश्रम महाविद्यालय में निर्माण कक्ष का भूमिपूजन किया गया है। अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का खास ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि महापल्ली में 29 लाख की लागत से महतारी सदन का निर्माण होगा, इसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। अंचल के लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने 2.89 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कोयलंगा पुल के निर्माण कार्य का शुभांरभ किया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines