गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही बेटे की दूसरी शादी होने से नाराज एक पिता ने उसकी हत्या की साजिश रच दी। इसके लिए उसने बदमाशों को उसके हत्या की सुपारी भी दे दी। लेकिन खास बात यह है कि आरोपी पिता ने खुद 4 शादियां की हैं।
मास्टरमाइंड समेत 2 बदमाश गिरफ्तार
यह मामला फिंगेश्वर थाना इलाके का है, जहां किरवई के रहने वाले लोकेश गायकवाड़ पर 8 सितंबर को जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने पहले युवक की गाड़ी बुकिंग की, फिर जमाही गांव के पास ले जाकर चलती गाड़ी में उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक का बड़ी बेरहमी से चाकू से गला रेत दिया था गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ चॉक परियोजना: विश्व बैंक-भारत सरकार से मिली मंजूरी, 2500 करोड़ की मिलेगी सहायता
आरोपी पिता की भी हैं 4 पत्नियां
बताया जा रहा है कि, लोकेश गायकवाड़ की उसकी पत्नी की बड़ी बहन से 6 महीने पहले दूसरी शादी हुई थी, जो पहले ही शादीशुदा थी। इस मामले में आरोपी पिता कोमल सोनवानी की भी 4 पत्नी हैं और चारों पत्नियां एक साथ रहती थीं। इस हत्या की साजिश रचने वाले पिता कोमल सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सुपारी लेने वाले रायपुर के दो आरोपी शिवम तिवारी और अंकित जायसवाल को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी पिता ने अपने बेटे को मारने के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी दी थी।
पैसे की लालच में वारदात को दिया अंजाम
हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी अंकित जायसवाल ने भी प्रेम विवाह किया है। दोनों आरोपी बेरोजगार थे और पैसे की लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि दोनों आरोपी पेशे से सुपारी किलर नहीं है, इसके चलते भी युवक की जान बच गई। घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines