Chhattisgarh Farmer Raman Lal Sahu: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसके साथ ही वह प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में लोगों को जैविक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित भी कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ दिनों पहले जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले धमतरी के किसान रमन लाल साहू को सम्मानित किया था।
सरकारी योजनाओं ने किया जैविक खेती के लिए प्रेरित
धमतरी जिले के ग्राम गाड़ाडीह के रहने वाले किसान रमन लाल साहू जैविक खेती के जरिए मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह फसल चक्रण भी करते हैं, जिससे जल संरक्षण होता है। रमन लाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं ने उन्हें किसानी और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया है। रमन लाल साहू ने आगे बताया कि उन्होंने सबसे पहले परम्परागत खेती को छोड़ा और आधुनिक खेती को अपनाया। इसके बाद उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए मृदा, जल और पर्यवरण संरक्षण की तरफ करने खेती करना का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 6691 आदिवासी गांवों का होगा कायाकल्प, केंद्र से मिली इस योजना के लिए मंजूरी
किसान हो रहा फायदा
रमन लाल साहू ने बताया कि वह पिछले 8 साल से 3 एकड़ से अधिक जमीन पर धान की जैविक खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही वह जल संरक्षण करते हुए वह रबी फसल में दलहन-तिलहन की खेती कर रहे हैं। इससे जमीन की उर्वरकता बढ़ने के साथ ही फसल का उत्पादन भी काफी ज्यादा बढ़ता है। इसके अलावा वह गाय भी पालते हैं, जिनके दूध को बेचकर वह हर महीने 9 हजार रुपये प्रॉफिट कमाते हैं। वहीं उनके गोबर से गोबर गैस प्लांट लगाकर गौवंश के लिए चारा की व्यवस्था करते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines