रायपुर: भाई- बहनों के आपसी प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और हमेशा साथ निभाने का वादा लिया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ का बख्शी परिवार भी है। जहां पर एक साथ चार पीढ़ियां भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को हर साल मनाती हैं।
रक्षाबंधन का पूरे साल करते हैं इंतजार
इस परिवार के लोग खासतौर पर रक्षाबंधन के लिए दूर-दूर से आकर एक जगह इकट्ठे होते हैं और फिर वे सभी एकजुट होकर इस त्योहार को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। इस परिवार में चार पीढ़ियों के डेढ़ साल से लेकर 80 साल तक के भाई मौजूद हैं। जिन्हें बहनें राखी बांधती है। परिवार के भाई-बहनों का आपस में इतना प्रेम है कि वे रक्षाबंधन का इंतजार पूरे साल करते हैं।
यह भी पढे़ं- सीएम बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा- ऐसा लगा जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया
दिनभर साथ रहकर करते हैं मस्ती
परिवार के लोगों में रक्षाबंधन को लेकर इतना उत्साह है कि वे आपस मे मिलने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इसके लिए कुछ परिवार विदेशों से भी पहुंचते है। परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ शासन के विधि विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में जॉइंट फैमिली का कॉन्सेप्ट कम हो रहा है और हमारे परिवार के लोग भी दूर-दूर रहते हैं। लेकिन हर साल रक्षाबंधन के दिन हम लोग किसी एक भाई-बहन के यहां इकट्ठे होते हैं। हम लोग दिनभर साथ रहते हैं और आपस में खूब मनोरंजन करने के साथ बहुत सारी चीजें एक-दूसरे से शेयर करते हैं।
हर साल 100 लोगों के करीब होते हैं इकट्ठा
रजनीश ने बताया कि परिवार की यही कोशिश रहती है कि हम बच्चों को सही संस्कार दे सकें और जिसके लिए पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के लोग आपस मे मिलते हैं। परिवार के सदस्य निलेश बख्शी ने बताया कि उनके दादा के पिता स्वर्गीय बैन लाल बख्शी खैरागढ़ रियासत में मंत्री थे और उनके पुत्र स्वर्गीय रमाकांत बख्शी, कला और नाट्य की दुनिया से जुड़े रहे। उन्होंने अपने पुत्र सूर्यकांत बख्शी को हमेशा परिवार को एकजुट रखने के लिए कहा था और इसी का परिणाम है कि आज भी पूरा परिवार दूर रहते हुए भी रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर एक साथ रहकर आपस में प्यार बांटता है। परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य सूर्यकांत बख्शी ने बताया कि हम हर साल 100 लोगों के करीब इकट्ठे होते हैं। जिसमें 35 भाई-बहनों का जोड़ा है, जो एक साथ बैठकर राखी बंधवाते है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
10 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines