Chhattisgarh: कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरौली जिले में रविवार को पुलिस और नक्सली के बीच के बीच मुठभेड़ हुआ है। इसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इन नक्सलियों पर 36 लाख से ज्यादा के इनामी थे। जिले के भामरा गढ़ क्षेत्र के केदमारा जंगल में शाम करीब सात बजे मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरीमिली सशस्त्र चौकी के बीच एक वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। इनपूट के आधार पर पुलिस की सी-60 फोर्स की दो इकाइयों को जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ