Chhattisgarh: बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है और दो को पकड़ लिया है। घटना नैमेड़ थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रेड्डी कैंप से डीआरजी की टीम आज सुबह नक्सल गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। इस दौरान सुबह 8 बजे ग्राम कचलावारी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को चोटें नहीं आई है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर से डीआरजी की एक टुकड़ी रवाना की गई थी। जवान बड़े तुंगाली के जंगलों में पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी हमला किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ