हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chhattisgarh Elections: विधानसभा की 10 सीटें, 2018 चुनाव में जिन पर जीत-हार का अंतर 3000 से भी कम रहा

विज्ञापन

Chhattisgarh Elections 2018 Flash Back: छत्तीसगढ़ 2018 विधानसभा चुनाव राजनीतिक इतिहास में याद रखा जाएगा। यह ऐसा चुनाव था कि जब बड़े-बड़े दिग्गजों को पहली बार मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने धूल चटा दिया था। इस चुनाव में भाजपा सरकार के आठ मंत्रियों की हार हुई थी। 2018 चुनाव में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 15 सालों तक सत्ता संभालने वाली भाजपा 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। इस चुनाव में कई प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का अंतर 3000 वोटों से भी कम था।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होने हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जाहिर है जब चुनाव अपने आखिरी मोड़ पर है तो, नेताओं में अपने प्रचार-प्रसार के दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत टिप्पणियां भी हो रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2018 विधानसभा चुनाव की 10 ऐसी सीटों के बारे में जिनमें जीत-हार का अंतर सबसे कम रहा था।

यह भी पढ़ें- बीजेपी के नेताओं को केंद्र द्वारा सुरक्षा देने पर, कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- क्या दूसरी पार्टी के नेताओं को खतरा नहीं

विज्ञापन

देखें 10 सीटों का ब्यौरा

1. धमतरी

रंजन साहू- 63198
गुरुमुख सिंह होरा- 62764

विज्ञापन

अंतर- 464

2. खैरागढ़

विज्ञापन

देवव्रत सिंह- 61516
कोमल जंघेल- 60646

अंतर- 870

विज्ञापन

3. कोंड़ागांव

मोहन मरकाम- 61582
लता उसेंडी- 59786

विज्ञापन

अंतर- 1796

4. अकलतरा

विज्ञापन

सौरभ सिंह- 60502
ऋचा जोगी- 58648

अंतर- 1854

विज्ञापन

5. बलौदाबाजार

प्रमोद शर्मा- 65251
जनकराम वर्मा- 63122

अंतर- 2129

6. दंतेवाड़ा

भीमा मंडावी- 37990
देवती कर्मा- 35818

अंतर- 2172

7. नारायणपुर

चंदन कश्यप- 58652
केदार कश्यप- 56005

अंतर- 2647

8. भिलाईनगर

देवेंद्र यादव- 51044
प्रेमप्रकाश पांडेय- 48195

अंतर- 2849

9. लखतपुर

रश्मि आशीष सिंह- 52616
संतोष कौशिक- 49625

अंतर- 2991

10. कोटा

डॉ. रेणु जोगी- 48800
काशीराम साहू- 45774

अंतर- 3026

गौरतलब है कि बीजेपी और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जीत के लिए लगातार पसीना बही रही है। बीजेपी की ओर से 85 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया जा चुका है। उसे पांच और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है। वहीं, कांग्रेस द्वारा जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola