CG Election: 21 सितंबर को भिलाई आएंगी प्रियंका, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल

Chhattisgarh Election, Priyanka Gandhi Chhattisgarh Tour, Priyanka Gandhi Bhilai Tour, Chhattisgarh News, Raipur News
विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा चल रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर भिलाई आ रही हैं। वे यहां आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी।

भिलाई में सभा का हो रहा आयोजन

इससे पहले नवा रायपुर में आयोजित युवा सम्मेलन में राहुल गांधी शामिल हो चुके हैं और अब प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधने प्रियंका गांधी आ रही हैं। इसके लिए भिलाई में बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा

इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम थी। लेकिन इस बार पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या 30 हजार ज्यादा है। जो किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित महिलाएं बदल सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ