हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh Election: सीएम हाउस में हुई हाई लेवल मीटिंग, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस और भाजपा लगातार बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस की बीती रात सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर यह बैठक करीब 7 घंटे तक चली।

बैठक में सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर समेत सीनियर नेता मौजूद रहे। वहीं कई मंत्री और मंडल, आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ये बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा को लेकर की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित बाकी नेता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम, मंडल और आयोग में पदाधिकारियों को रिपीट करने या मौका देने का निर्णय समय आने पर पार्टी करेगी। यह केवल मीडिया में ही चर्चा का विषय है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें