हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhattisgarh Assembly Election Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस या भाजपा? क्या कहता है News24-TodaysChanakya का अनुमान

Chhattisgarh Election Exit Poll Results 2023 LIVE Updates: टुडेज चाणक्य के अनुमान के अनुसार कांग्रेस एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सरकार बना सकती है।

विज्ञापन

Chhattisgarh Election Exit Poll Results 2023 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर News24-TodaysChanakya की ओर से एग्जिट पोल का परिणाम सामने आ गया है। News24-TodaysChanakya के अनुमान की मानें तो राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस फिर वापसी करने वाली है।

किस पार्टी को मिले कितने प्रतिशत वोट

अनुमान कहता है कि भाजपा के खाते में इस बार लगभग 40 प्रतिशत वोट पड़े हैं वहीं कांग्रेस के हिस्से में 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा अन्य के खाते में 15 प्रतिशत वोट आए हैं। इन आंकड़ों में तीन प्रतिशत की कमी या इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

किसके खाते में कितनी सीटें आने के आसार

इस हिसाब से भाजपा को 33 सीटें तो कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। टुडेज चाणक्य के अनुमान के अनुसार इन दोनों पार्टियों की सीटों में आठ सीटों की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के खाते में एक भी सीट आने के आसार नहीं हैं। हालांकि इस आंकड़े में भी तीन सीटों का अंतर हो सकता है।

90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में बहुमत से सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है। यह अनुमान इस ओर साफ इशारा कर रहा है कि भूपेश बघेल फिर से वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि चुनाव की असली तस्वीर तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola