Live Updates
नहीं चलेगा ऑपरेशन लोटस: भूपेश बघेल
एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि दो दिन रुकिए, सबके आंकड़ें एक समान हो जाएंगे। विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर उन्होंने कहा कि विधायकों को शिफ्ट करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और वह नहीं कर पाएंगे। हम पूरी बहुमत से आयेंगे।
किसे कितना वोट शेयर
किसे कितना फीसदी वोट
छत्तीसगढ़ में वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिला जबकि बीजेपी 40 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रही।
News24 के सर्वे में जानें किसको कितनी सीटें
भूपेश बघेल को बहुमत
News24 के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। News24-Today's chanakya के मुताबिक कांग्रेस को 90 में से 57 सीटें मिल सकती हैं।
एक बार फिर कांग्रेस को मिलेगी जीत
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। इस बार कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी 33 सीटों तक सिमट सकती है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दिखेगा दम
दक्षिण छत्तीसगढ़ की 12 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा बना रहेगा। एबीपी-सी वोटर के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को इस क्षेत्र में 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी को 3 से 7 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
छत्तीसगढ़ के साउथ रीजन में भाजपा और बीजेपी में कांटे की टक्कर
ABP के सर्वे के मुताबिक राज्य में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट, तो कांग्रेस को भी कांग्रेस - 43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कर सकते हैं वापसी
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की वापसी हो सकती है। आज तक एक्सिस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं।
Chhattisgarh Vidhansabha Chunav Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के परिणाम आज सामने आने हैं। यहां दो चरणों में हुए मतदान का आधिकारिक परिणाम तीन दिसंबर को आएगा लेकिन आज आने वाले एग्जिट पोल इस बात का संकेत देंगे कि जनता का आशीर्वाद किसके साथ है।
राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है और दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जाहिर किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा है कि पार्टी के खाते में 75 से ज्यादा सीटें आएंगी। बता दें कि राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। एग्जिट पोल को लेकर पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines