Chhattisgarh Election Elephants terror in Korba: छत्तीसगढ़ को मिलाकर इस महीने पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियों के नेता जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हुए हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विधानसभा रामपुर में हथियों ने आतंक मचा रखा है। जिसके चलते नेता डर के मारे प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों से नेता और लोग इतने खौफ में हैं कि शाम को अंधेरा होने के पहले ही प्रचार थम जाता है और लोग भी घर से बाहर नहीं निकलते हैं। यहां पर हाथी सड़क पार करते हुए आसपास में ही घूमते रहते हैं। इसी के साथ किसी भी राजनैतिक दल का नेता अपनी जान जोखिम में डालकर चुनाव प्रचार नहीं करना चाहता है।
आसपास घूमते रहते हैं हाथियों के झुंड
इसके अलावा चोटिया से कोरबी पाली के बीच और कोरबी से पसान के बीच में हाथियों की आवाजाही रहती है। इसके साथ ही नेशनल हाइवे में चोटिया से केंदई के बीच कभी भी हाथी सड़क पर आ जाते हैं। अभी 29 हाथियों का झुंड कोरबी के आसपास और पसान में 15 हाथियों का झुंड घूम रहा है। हाथियों का झुंड एक दिन में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इसकी वजह से यह पता ही नहीं चलता कि कहां, कब हाथी पहुंच जाए और किसके हमला कर दे। कुल्हरिया के निर्मल सिंह का कहना है कि भीतरी सड़कों में शाम होने के बाद आवाजाही बंद हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Voting Update: नक्सली इलाकों में फंसी पोलिंग पार्टियां, आखिर क्यों नहीं निकाल पा रही पुलिस?
हाथियों की वजह से लोगों की दिनचर्या बदली
बताया जा रहा है कि हाथियों का लोगों में इस प्रकार डर बैठ गया है कि आम लोगों के साथ-साथ नेता भी शाम होते ही लौट जाते हैं। रात में बिल्कुल भी प्रचार नहीं किया जाता है। कोरबी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस के पीछे ही डूबान क्षेत्र है। केंदई और पसान रेंज की सीमा पनगवां से लगी हुई है। नदी और नाला पारकर हाथी कुरूपारा पहुंच जाते है। वहीं, धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां के लोगों की दिनचर्या बदल गई है। रात के समय कोई भी जंगल वाले मार्ग से जाना नहीं चाहता। इसका मुख्य कारण रात के समय हाथियों का झुंड अलग-अलग हो जाता है। शाम को ही केंदई रेंज में हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क करते हैं। सरगुजा से आए दंतैल हाथी की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
ये भी पढ़ें: झाड़ियों से आई बच्ची के रोने की आवाज तो लोगों ने देखा, पैदा होते ही किसी ने फेंक दिया था नवजात
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines