नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से जाएगा पोलिंग स्टाफ, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां

Election Commission, Chhattisgarh Election, Assembly Election, Chhattisgarh News, Raipur News
विज्ञापन

Chhattisgarh Election: प्रदेश में भले ही नक्सलियों की संख्या कम हो रही है, लेकिन उनके क्षेत्र बढ़ें है। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रिमोट एरिया के मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा।

राज्य में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अब तक सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इन इलाकों में मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए निर्वाचन आयोग हेलीकॉप्टर का इंतजाम करेगा। बता दें कि वर्ष 2018 में ऐसे मतदान केन्द्रों की संख्या 160 थी और 900 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से पोलिंग बूथ तक लेकर जाने और वापस लाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन इस बार के चुनाव में ये संख्या घटकर लगभग 100 हो गई है।

विज्ञापन

2 चरणों में होंगे मतदान

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस सभी प्रदेशों छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है, जहां 2 चरणों में मतदान होंगे। इसकी वजह राज्य में नक्सलियों का खतरा है, इसलिए यहां ज्यादा सुरक्षा इंतजामों की जरूरत होगी।

पहले चरण की ज्यादा सीटें आरक्षित

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। पहले चरण में होने वाले चुनाव में नक्सल प्रभावित सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में बाकी 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अतिरिक्त सभी 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं, डोंगरगढ़ अनुसूचित जाति और मोहला मानपुर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है।

विज्ञापन

बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 21 और दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं और वहीं, कांग्रेस ने भी यह घोषणा की है कि वे जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर देंगे।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ