रायपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात देश के गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सज्ञथ बैठक करके जाना कि कितनी तैयारी है। अब हर किसी की नजर उस पल पर है, जब शनिवार को भाजपा के शाह कॉन्ग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगाएंगे।
-
निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देरी के बाद रात करीब 10 बजे अपने विशेष विमान से रायपुर पहुंचे अमित शाह
-
पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारे जा रहे उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर हुआ विचार-विमर्श
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार शाम करीब पौने 7 बजे रायपुर पहुंचाना था, मगर किन्हीं कारणों से वह रात 10 बजे अपने विशेष विमान से यहां पहुंचे। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहुंचे। यहां शाह ने भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य शीर्ष नेताओं पार्टी की हालिया स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी की तरफ से इसी वर्ष हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारे जा रहे उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यहां खास बात यह है कि बीते 70 दिन में अमित शाह का छत्तीसगढ़ का यह चौथा दौरा है। अब उन्होंने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों को लेकर पार्टी की कोर कमेटी के एक-एक सदस्य के साथ चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और अन्य भी उपस्थित रहे।
पार्टी सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने उन जगहों पर ज्यादा मेहनत करने की नसीहत दी है, जहां पार्टी को ज्यादा समर्थन है। इसके पीछे की वजह है वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाकर विपक्ष को हराने की रणनीति। इसके अलावा केंद्र की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी पार्टी के नेताओं को दिशा-निर्देश दिए।
अब ये है अगला कार्यक्रम
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के मंच से अमित शाह प्रदेश की मौजूदा कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद 3 बजे अर्जुंदा सराईपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में चुनावी सभा का आगाज करेंगे। साढ़े 4 बजे सभा स्थल से सड़क मार्ग द्वारा हैलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से शाम साढ़े 5 .30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और 6 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines