Congress Second list Chhattisgarh Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस एक के बाद एक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। कांग्रेस ने आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 53 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में 12 विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
अरुण वोरा सातवीं बार मैदान में
दूसरी लिस्ट में बालोद जिला के संजारी बालोद विधानसभा से वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही से वर्तमान कुंवर सिंह निषाद के नाम शामिल हैं। उन्हें लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दुर्ग जिला में दिवंगत मोतीलाल वोरा के पुत्र और दुर्ग विधायक अरुण वोरा को कांग्रेस ने सातवीं बार दुर्ग शहर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार वोरा ने भाजपा के चंद्रिका चन्द्राकर को हराया था। दूसरी ओर कांग्रेस के भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर को वैशाली नगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। मुकेश चन्द्राकर पिछले दो साल से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Assembly Elections 2023: पंडरिया सीट से BJP ने भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा, अब तक 86 नाम फाइनल
विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट कटा
इसी तरह भिलाईनगर विधानसभा से विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। साल 2018 में भाजपा के दिग्गज नेता और राजस्व मंत्री रहे प्रेम प्रकाश पांडेय को 2700 मतों से हराया था। वहीं बलरामपुर जिले से सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट काटा गया है। उनकी जगह अंबिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की को पार्टी ने टिकट दिया है।
यह भी पढ़ेंः भाजपा का उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में मंथन, 19 को केंद्रीय समिति की बैठक
7 और 17 नवंबर को होंगे चुनाव
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 30 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। जबकि 8 विधायकों का टिकट काटा गया। दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम के बाद अब केवल 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना बाकी है। इससे पहले बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने इसमें एक नाम शामिल किया। बीजेपी की लिस्ट में भावना बोहरा को पंडरिया से टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। इसके लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines