Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर अप्रत्याशित नतीजे सामने आए हैं। ऐसी ही एक सीट है साजा विधानसभा सीट। बेमेतरा जिले में आने वाली यह सीट बीते अप्रैल माह में तब चर्चा में थी जब यहां दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक दंगे हुए थे। अब इन्हीं दंगों में मरने वाले 24 वर्षीय युवक भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू ने भाजपा की टिकट से जीत हासिल की है। खास बात यह है कि ईश्वर पेशे से मजदूर हैं। उन्होंने कभी विधानसभा चुनाव तो क्या सरपंच का इलेक्शन में खड़े होने के बारे में भी नहीं सोचा था।
ये भी पढ़ें-देखिए 90 सीटों के नतीजे, छत्तीसगढ़ में किसे मिलेगी जीत, किसे हार
कांग्रेस के कद्दावर मंत्री को हराया
बेटे की मौत के बाद जब ईश्वर साहू को न्याय नहीं मिला तो लोगों की सलाह पर उन्होंने खुद पूरे सिस्टम में बदलाव करने की ठानी और घर से ही इसकी शुरुआत कर विधानसभा चुनाव में खड़े हुए। उनके इस अभियान में भाजपा ने भी उनका साथ दिया। बीजेपी ने उन्हें साजा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया। प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर ईश्वर साहू की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए अपने बेटे भुनेश्वर का चित्र हाथों में लिए फोटो वायरल हुई। जिससे लोगों की उन्हें साहनुभूति मिली और उन्होंने तकरीबन पांच हजार वोटों से कांग्रेस के कद्दावर मंत्री और सात बार से विधायक रविंद्र चौबे को चुनावों में शिकस्त दी।
यह बुराई पर अच्छाई की जीत
चुनाव जीतने के बाद साजा सीट से चुनाव जीते ईश्वर साहू ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा, मेरा चुनाव प्रचार के दौरान भी यही नारा था कि ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ है। वह अपनी विधानसभा के विकास और जनता की भलाई का काम करेंगे। यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिलें हैं, इनमें कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा ने 54 सीटों और कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines