अब हुआ इंसाफ! दंगे में बेटे की हुई मौत, न्‍याय नहीं मिला, अब 7 बार के MLA को हराया 

Chhattisgarh election 2023 साजा सीट से ईश्वर साहू ने सात बार से विधायक रविंद्र चौबे को शिकस्त दी।

Chhattisgarh election 2023 BJP candidate Ishwar Sahu from Saja seat win

ईश्वर साहू

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर अप्रत्याशित नतीजे सामने आए हैं। ऐसी ही एक सीट है साजा विधानसभा सीट। बेमेतरा जिले में आने वाली यह सीट बीते अप्रैल माह में तब चर्चा में थी जब यहां दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक दंगे हुए थे। अब इन्हीं दंगों में मरने वाले 24 वर्षीय युवक भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू ने भाजपा की टिकट से जीत हासिल की है। खास बात यह है कि ईश्वर पेशे से मजदूर हैं। उन्होंने कभी विधानसभा चुनाव तो क्या सरपंच का इलेक्शन में खड़े होने के बारे में भी नहीं सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के कद्दावर मंत्री को हराया

बेटे की मौत के बाद जब ईश्वर साहू को न्याय नहीं मिला तो लोगों की सलाह पर उन्होंने खुद पूरे सिस्टम में बदलाव करने की ठानी और घर से ही इसकी शुरुआत कर विधानसभा चुनाव में खड़े हुए। उनके इस अभियान में भाजपा ने भी उनका साथ दिया। बीजेपी ने उन्हें साजा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया। प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर ईश्वर साहू की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए अपने बेटे भुनेश्वर का चित्र हाथों में लिए फोटो वायरल हुई। जिससे लोगों की उन्हें साहनुभूति मिली और उन्होंने तकरीबन पांच हजार वोटों से कांग्रेस के कद्दावर मंत्री और सात बार से विधायक रविंद्र चौबे को चुनावों में शिकस्त दी।

विज्ञापन

यह बुराई पर अच्छाई की जीत

चुनाव जीतने के बाद साजा सीट से चुनाव जीते ईश्वर साहू ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा, मेरा चुनाव प्रचार के दौरान भी यही नारा था कि ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ है। वह अपनी विधानसभा के विकास और जनता की भलाई का काम करेंगे। यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिलें हैं, इनमें कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा ने 54 सीटों और कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ