CG Education Minister Brijmohan Agarwal Strict Action: छत्तीसगढ़ के संस्कृत विद्या मंडलम के एग्जाम मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तुरंत सख्त एक्शन लिया और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की। इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री ने मामले में बीती देर रात को आदेश भी जारी किया। इस आदेश में उन्होंने छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम की सचिव अलका दानी के प्रतिनियुक्ति को खत्म करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापना पर वापस भेजा दिया है। इसके अलावा परीक्षा प्रभारी रहे सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।
बर्खास्त हुए अधिकारी-कर्मचारी
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने एग्जाम मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी करने वालों सभी अधिकारी-कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। इसमें विद्या मंडलम के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो संतोष ठाकुर और लिपिक वर्ग 3 के परमेश्वर दयाल चौबे शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संस्कृत विद्यमंडल की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। शिक्षा मंत्री ने कमेटी से एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक भावना बोहरा की अनोखी पहल, कवर्धा हादसे के मृतकों के बच्चों को लिया गोद
क्या है मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ में संस्कृत विद्यामंडलम द्वारा जारी किए गए 10वीं के परीक्षा की मेरिट लिस्ट में उस बच्चे को तीसरे नंबर का टॉपर बनाया गया था, जिसने एग्जाम तक नहीं दिया था। इसी के साथ परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का मामला सामने आया। मीडिया में मामला सामने आने के बाद से अधिकारियों ने आनन-फानन में मेरिट लिस्ट को निरस्त कर दिया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines