CG Education Minister Brijmohan Agarwal Announcements: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा प्रदेश के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। इसके साथ ही स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू होगा, नए सेशन के शुरू से पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की, साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए हैं। बैठक में शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू की जाएगी।
शिक्षकों की भर्ती का ऐलान
बैठक में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षकों की भर्ती के अलावा वेतन विसंगति, प्रोमोशन, नए स्कूलों के निर्माण समेत कई पॉइंट्स पर चर्चा की और जानकारी ली। बैठक में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बच्चों को विश्व स्तर की शिक्षा दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, इसके तहत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव करने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाया जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए शिक्षा से जुड़ी सारी विसंगतियां को जल्द ही दूर करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने किया किसानी का शुभारंभ, परंपरा के अनुसार खेतों में बिखेरा बीज
शिक्षा मंत्री का अधिकारियों को सख्त निर्देश
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने पाठ्य पुस्तक निगम को प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री ने हिदायत देते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही जिला स्तर पर सभी पुस्तकों को उपलब्ध करवा दी जाए। इसके साथ ही जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने DMF और CSR मद से कार्य कराने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines