Durg Swachhata Abhiyan: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस रक्षा टीम ने महिलाओं और बेटियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए आज रात जयंती स्टेडियम और उनके आसपास के उन क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की जहां पर रोजाना असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा होता है। इस अभियान के तहत कंट्रोल रूम से अपनी टीम के साथ रवाना हुई डीएसपी शिल्पा साहू ने जयंती स्टेडियम ग्राउंड के सामने पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें महिलाएं
दुर्ग जिले की डीएसपी शिल्पा ने अपने इस अभियान का नाम ‘स्वच्छता अभियान’ रखा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि शहर की बहन-बेटियों और महिलाओं को एक ऐसा स्वच्छ वातावरण मिल सके, जिसमें वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि वे और उनकी टीम लगातार ऐसी सरप्राइज चेकिंग करती रहेंगी।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए चुनाव आयोग ने कसी कमर, 12000 बूथों पर CCTV से की जाएगी निगरानी
अधिकांश युवक नाबालिक
जब पुलिस की टीम जयंती स्टेडियम पहुंची तो वहां पर कई युवक-युवतियां खुलेआम बैठकर शराब पीते पकड़े गए तथा इस दौरान कुछ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में भी पाए गए, इनमें से अधिकांश नाबालिक थे, जिन्हें समझा कर छोड़ा गया। वहीं, कई युवा पुलिस की टीम को आता देख शराब भरे गिलास को छोड़कर भाग निकले।
इस अभियान में पुलिस की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है, साथ ही डीएसपी शिल्पा ने बच्चों के मां-बाप से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों नजर रखें और उन्हें अच्छे-बुरे के बारे में भी समझाएं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
1 hr agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines