रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इस हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
दो अलग-अलग जगहों पर हुआ हादसा
बुधवार की शाम को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना इलाके के बेलसर गांव में करीब 5 बजे दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिसमें 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब खेत में काम कर रहे 6 लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में भी खेत में काम कर रहे 5 लोगों पर बिजली गिरी जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें-रेल रोको आंदोलन में शामिल लोगों पर FIR, रेलवे अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों में कुंती, प्रितम, विपिन कुजूर, मनशु शामिल हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines