Chhattisgarh: कहते हैं कि कुत्ते जितना वफादार जानवर कोई नहीं है। इस बात को छत्तीसगढ़ में एक कुत्ते ने सच साबित कर दिखाया। कुत्ते ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जवानों की जान बचाने के लिए खुद की जान दे दी। उसने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस घटना में महज एक जवान को मामूली चोटें आई हैं। जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गश्त पर निकले थे जवान
यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले का है। आईटीबीपी अफसरों ने बताया कि जवानों को धनोरा थाना क्षेत्र में गश्त पर भेजा गया था। जवानों की पेट्रोलिंग के दौरान उनके साथ एक कुत्ता भी चल रहा था। जब जवान हिकपोल और टेकनार के जंगल में थे तो कुत्ता बम पर बैठ गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई और मनोज को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद अन्य जवानों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया। घायल आईटीबीपी के जवान मनोज ने बताया कि गांव में रहने वाला कुत्ता अक्सर कैंप पर आ जाता था। सेना के जवान उसे खाना देते थे। कुछ देर पेट्रोलिंग के दौरान जवानों के साथ कुत्ता भी चलने लगा।
मनोज बोले- जवानों के साथ चल रहा था कुत्ता
मनोज ने बताया कि आज जब जवान गश्त पर थे तो वह कुत्ता भी उनके साथ था। जब जवान मौके के पास पहुंचे तो कुत्ता बम के पास जाकर उस पर बैठ गया। इससे बम फट गया और उसकी मौत हो गई। बम के छर्रे लगने से मनोज घायल हो गया। मनोज ने कहा कि कुत्ते की वजह से उनकी और अन्य जवानों की जान बची।
अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों के साथ एक कुत्ते के भाग जाने से जवानों की जान बच गई। जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी का जवान मनोज यादव मामूली रूप से घायल हो गया। इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: Chhatishgarh: सुकमा में 33 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें तीन पर था एक-एक लाख का इनाम
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines