हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड टूरिज्म मैप में छत्तीसगढ़ के धुड़मारास गांव ने बनाई अपनी खास जगह; हासिल किया ये खिताब

Chhattisgarh Dhudmaras Village: संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने छत्तीसगढ़ के ग्राम धुड़मारास को बेस्ट टूरिज्म विलेज के लिए नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन

Chhattisgarh Dhudmaras Village: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। विष्णुदेश साय सरकार राज्य के औद्योगिक विकास के साथ-साथ प्रदेश को बाकी सेक्टर में भी आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के नेचर को सरकार द्वारा प्रर्यटन के लिए प्रमोट किया जा रहा है। सरकार की इस मेहनत का फल राज्य को मिल रहा है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की तरफ से बेस्ट टूरिज्म विलेज के उन्नयन कार्यक्रम के लिए ग्राम धुड़मारास को नॉमिनेट किया गया है। इसी के साथ बस्तर के छोटे से धुड़मारास गांव ने वर्ल्ड टूरिज्म मैप अपनी एक खास जगह बनाई है।

UNWTO ने धुड़मारास गांव को चुना

बता दें कि UNWTO ने 60 देशों में से कुल 20 गांवों को बेस्ट टूरिज्म विलेज के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चुना है। इन गांवों की लिस्ट में भारत के छत्तीसगढ़ के धुड़मारास गांव ने भी अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के पर्यटन विभाग की टीम के साथ ही बस्तर जिला प्रशासन और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। सीएम साय ने धुड़मारास की सफलता का सारा श्रेय यहां के स्थानीय लोगों दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने पारंपरिक ज्ञान और संसाधनों को संरक्षित रखते हुए धुड़मारास को आकर्षक पर्यटक स्थल में बदला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CG: चित्रकोट में होगी बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक, CM विष्णुदेव साय समेत कई नेता होंगे शामिल

पर्यटकों को किया आकर्षक

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धुड़मारास प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और यहां के लोगों की परंपराओं के लिए दुनिया भर में अपनी खास पहचान बना रहा है। धुड़मारास के रहने वाले आदिवासियो की जीवनशैली उनका पारम्परिक व्यंजन, यहां की हरियाली और जैव विविधता ही है, जो इसे एक समृद्ध गांव बनाता हैं और पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षक करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola