छत्तीसगढ़: बीजेपी में शामिल हुए धर्मजीत सिंह ठाकुर, रमन सिंह ने दिलाई सदस्यता
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा से पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। पार्टी के पुराने नेता रहे धर्मजीत सिंह ठाकुर रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान रिटायर्ड IFS एसएसडी बड़गैया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी बीजेपी का दामन थामा लिए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व सीएम रमन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पिछले साल जोगी कांग्रेस ने पार्टी निष्कासित किया था। 2022 में JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह पर पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दल बीजेपी में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है।
बता दें कि 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर में रैली के दौरान ही इस बात की चर्चा चल रही थी कि धर्मजीत सिंह बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं।वे लगातार भूपेश सरकार पर जुबानी हमला बोल रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: