Chhattisgarh Dhamtari Pond Project: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास पर तेजी के साथ काम कर रही है। राज्य सरकार जल संरक्षण के साथ प्रदेश में पानी की हर तरह की कमी को दूर करने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर रही हैं। राज्य सरकार की तरह की एक कोशिश धमतरी जिले में रंग लेकर आई है। यहां जिले में जल संरक्षण को लेकर एक बड़ा काम हुआ है। धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बनाया गया है। 9 एकड़ के इस तालाब से 50 एकड़ खेतों की सिंचाई की जाती है।
कन्हारपुरी में है यह तालाब
कभी सूखे की समस्या जूझ रहे धमतरी के कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए इस तालाब से न सिर्फ गांव वालों की निस्तारी की समस्या खत्म हुई, बल्कि इस तालाब के पानी से गांव के 50 एकड़ की खेती की जमीन को सिंचित किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे पटरी बिछाने के लिए तालाब की मिट्टी और मुरूम ही आधार बने है। कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले रेलवे बोर्ड एग्रीमेंट के तहत गांव की पंचायत को रायल्टी के तौर पर 12.20 लाख रुपये देगा। पंचायत इन पैसों को गांव के बाकी विकास कार्य में लगाएगी।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: लोगों के सामने चाक पर दिखाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी
धमतरी में कुल 121 अमृत सरोवर
बता दें कि राज्य सरकार की पहल पर धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है। यहां तालाबों का गहरीकरण करके उसकी जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा जरुरत के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इसी तरह से पूरे धमतरी जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से 102 अमृत सरोवर में काम पूरा हो गया है। वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines