हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CG: कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, ग्रामीणों से सीधा संवाद, कई विकास कार्यों की घोषणा

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीते दिन कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम जरहाटोला में पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम ने ग्राम वासियों की मांग पर कई विकास कार्यो की घोषणा की।

विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीते दिन कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम जरहाटोला में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम जरहाटोला समेत जामगांव, आमगांव, तिलईभाट, और पेड्रीतराई के लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सभी लोगों की मांग, परेशानी और शिकायतों को पूरे ध्यान से सुना और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की। डिप्टी सीएम ने कई विकास कार्यो की घोषणा ग्राम वासियों की मांग पर की।

ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

इस दौरान लोगों से बात करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ कर रही है। इसके साथ सभी बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘छोटा सा कार्टून कह देता है बड़ी बात’, कार्टून फेस्टिवल में बोले CM विष्णुदेव साय

80 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान गांव के लोगों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम जामगांव में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये, सीसी रोड के लिए 5 लाख रुपये, प्राथमिक शाला में किचन शेड के लिए 3 लाख रुपये और ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की घोषाणा की। उन्होंने ग्राम जरहाटोला गोठान समतलीकरण 5 लाख रुपये, सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रुपये, बीएमडब्लू रोड जरहटोला से खलेवारा खार तक और नरेगा से पुलिया निर्माण कार्य की घोषणा की। ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों को सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में बताया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें