Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा रविवार को दंतेवाड़ा में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। यहां उनके साथ प्रदेश के कृषि एंव आदिवासी विकास विभाग मंत्री राम विचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी मैजूद थे। यहां डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कारली के रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की तारीफ कर उनका हौसला बढ़ाया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जवानों ने बेहतर काम किया।
डिप्टी सीएम ने जवानों को दी बधाई
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि वह केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि जवानों के अदभूत पराक्रम और शौर्य से फिर से बस्तर में सुख-शांति की वापसी होगी। जवानों ने अपने इस अभियान से देश और दुनिया की सोच को बदल दिया है। मां दंतेश्वरी की कृपा रही कि इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ का शांति का टापू है बस्तर
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आगे कहा किं बस्तर हमेशा छत्तीसगढ़ का शांति का टापू रहा है, लेकिन कुछ दिग्भ्रमित लोगों की वजह से सालों से यहां की शांति भंग हुई पड़ी है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines