CG Deputy CM Vijay Sharma Unique Initiative: छत्तीसगढ़ में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा इस खास मौके पर दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों से आए विद्यार्थियों और आम जनता के साथ योग किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने डोर टू डोर निःशुल्क पौधरोपण करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। योग के जरिए आपके शारीरिक और बौद्धिक विकास तेजी होता है।
डिप्टी सीएम का संबोधन
योगाभ्यास कार्यक्रम का संबोधन करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्कूल विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के जीवन के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए आपके शारीरिक और बौद्धिक विकास को तेजी मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग का महत्व जानते हुए आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। अब तो यही कामना है कि योग की यह परंपरा हर साल आगे बढ़ती रहे।
यह भी पढे़ं: ‘सिर्फ स्वस्थ जीवन ही नहीं समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है योग’, इंटरनेशनल योगा डे पर बोले CM साय
डिप्टी सीएम की अनोखी पहल
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस अवसर पर वृक्षारोपण करके ग्रीन दुर्ग अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत करते हुए डिप्टी सीएम ने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम के पौधे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी भी दिखाई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
22 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines