Deputy CM Vijay Sharma Taunt Congress: लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और परिणाम भी सामने आ गए हैं। चुनावी नतीजों में NDA फिर से सरकार बनाने जा रही है। इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस को मिली इस हार को लेकर पार्टी के संगठन में बलदाव होने की बात कही जा रही है। हाल ही में इस मामले पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अचार संहिता हटने के बाद प्रदेश में फिर से सभी सरकारी काम फिर से सांय- सांय होने लगेंगे।
दिल्ली जाएंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण पर बात करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि NDA के संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए वह भी दिल्ली जाएंगे। छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय मिलने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी बात होगी।
यह भी पढ़ें: IPL के तर्ज पर CCPL! छत्तीसगढ़ में 10 दिन तक चलेगा बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट, Entry भी होगी Free
कांग्रेस संगठन में बदलाव पर कसा तंज
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन में होने वाले बलदाव पर बात करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मसला है। लेकिन बस्तर में उनका टिकट काट दिया गया। यह समझने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ की जनता अनवरत भाजपा के साथ है। अब बस आचार संहिता हटने का इंतजार है। आचार संहिता हटने के बाद सरकार में काम में तेजी आएगी। साथ ही सभी विभागों में सांय सांय करके काम शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines