CG Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ में इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा सोमवार को राजनादगांव पहुंचे, यहां उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हिस्सा लिया। इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दिए बयान पर चर्चा की गई। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बड़े बड़े घोटाले हुए है। राज्य में लूट मचाई गई, इन सबके बारे में जनता सब जानती है।
डिप्टी सीएम का पलटवार
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अमित शाह नहीं कहा था कि NDPS के मामले सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एनडीपीएस मामले पर टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप इन्वेस्टिगेशन का अप्रोच होना चाहिए। पूरे भारत में एक ग्राम भी ड्रग नहीं आना चाहिए। यह एक बड़ा संकल्प है और एक युद्ध भी है। इस युद्ध की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो गई है। राज्य में आने वाले दिनों में हर गुरुवार को आईजी रेंज में बैठक की जाएगी। इस बैठक में एनडीपीएस के सारे मामले को लेकर गांजे की रोकथाम के लिए सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वैक्सिनेशन पर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला, जांच समिति गठित, जानें मामला
डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर वार
इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां अब भाजपा की सरकार है। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंघ्देव की जांच एंजेसी पर भाजपा को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब थी तो क्यों सीबीआई पर राज्य में बैन लगा दिया था। कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार में बड़े बड़े घोटाले हुए है राज्य में लूट मचाई गई, इन सबके बारे में जनता सब जानती है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines