छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम बोले- 'सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत करने को तैयार, हम सिर्फ विकास चाहते हैं'

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय जवानों को 13 नक्सलियों को मार गिराने के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा

विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच बीजापुर के कोरचोली जंगल में भारतीय जवानों ने मंगलवार को घंटों मुठभेड़ के बाद 13 नक्सलियों को मार गिराया, जिसमें 10 नक्सलियों के शव पुलिस ने रात को बरामद किए और 3 नक्सलियों के शव आज सुबह मिले हैं। भारतीय जवानों की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, ताकि विकास एक सही हल निकले।

विज्ञापन

नक्सलियों के साथ बात करने को सरकार तैयार 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर क्षेत्र में कल भारतीय जवानों ने गजब का शौर्य और साहस दिखाया और 13 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ की जगह पर 6 शव बरामद किए गए हैं, वैसे यह सर्चिंग का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा नक्सलियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। हम बस इतना चाहते है कि बातचीत से एक हल निकले और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास पहुंचे। वर्तमान समय में जो मौलिक आवश्यकताएं वो इन क्षेत्र के लोगों को मिले, जैसे सड़क, बिजली, पानी आदि की सुविधाएं।

आईईडी के बारे में क्या बोले डिप्टी सीएम? 

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आईईडी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में जो आईईडी लगाया गया है। ऐसा नहीं है कि ये सुरक्षा कर्मियों या जवानों के लिए घातक नहीं है। इसी महीने के एक आईईडी ब्लास्ट में एक गांव के नौजवान लड़के के पैर आधा उड़ गया था। इस आईईडी से जानवर और सामान्य जनता को भी नुकसान हो रहे हैं, यह बहुत ही खतरनाक है और गलत है। इस पार अभी बहुत मेहनत और मशक्कत करने की जरूरत है। सारे समाज को इसके लिए चिंता करने की जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ