Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों ने आईईडी (IED) ब्लास्ट किया है। नक्सलियों के इस IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान राम आशीष यादव बलिदान हो गए थे। सोमवार को CAF जवान राम आशीष यादव के पार्थिव शरीर को भिलाई लाया गया। राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सबसे पहले बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा लगाकर पैतृक राज्य उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया। CAF जवान राम आशीष यादव के बलिदान पर दुख और संवेदना व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दुख की घड़ी में जवान के परिजन के साथ खड़ी है।
जवान के परिजन के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जवान राम आशीष यादव ने साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों के सामने वीरगति प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार उनकी शहादत को नमन करती है। हमारी सरकार जवानों की इस शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगी। जब से छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। इससे नक्सली इलकाों में सुरक्षा बलों की तरफ से कार्यवाही तेज हो गई है, जिसके चलते इन इलाकों से नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। बहुत जल्द ही इन इलाकों से नक्सलियों का नामों-निशान मिट जाएगा।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Transfer 2024: साय सरकार ने 49 अधिकारियों के किए तबादले, देखें किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग
नक्सलियों की नींव उखाड़ने में जुटी सरकार
उन्होंने आगे कहा कि इन इलाकों में नक्सलियों द्वारा होने वाले IED विस्फोट से क्षेत्र का विकास काफी प्रभावित होता है। इसी वजह से इन इलाकों में आम लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाती हैं, लेकिन विष्णुदेव साय की सरकार नियद नेल्लानार योजना के साथ नक्सलियों की नींव उखाड़ने में लगे हुए हैं। नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों को सरकार की तरफ से मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines