Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नक्सलवाद को खत्म करने के साथ-साथ उसके विकास पर भी काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा बीते दिन कबीरधाम जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टेंड तक सड़क उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा कर भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कबीरधाम का चहुमुखी विकास हो रहा है।
कबीरधाम का हो रहा चहुमुखी विकास
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार की तरफ से कबीरधाम जिले समेत कवर्धा-पंडरिया का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद से विकास के सारे काम अब तेजी से किए जा रहे हैं। मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे को भी पूरा किया जा रहा है। इसी के तहत हाई-टेक बस स्टैण्ड जुनवानी तक बनने वाली यह सड़क मार्ग शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे यातायात व्यवस्था काफी सरल हो जाएगी। सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापार और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से नक्सल पीड़ितों को मिला कृत्रिम पैर, डिप्टी CM विजय शर्मा का जताया आभार
हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण
बता दें कि कवर्धा शहर के लोग काफी समय से ठाकुर देव चौक से हाई-टेक बस स्टैंड जुनवानी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य की मांग कर रहें थे। इस 4.20 किलोमीटर सड़क के उन्नयन कार्य के लिए 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपये मंजूर किए गए है। मालूम हो कि कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी, इससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन करने की बहुत ज्यादा जरूरत थी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines