Deputy CM Vijay Sharma Big Statement Defeat in Ayodhya: लोकसभा चुनाव के नतीजों में छत्तीसगढ़ से भाजपा को रिजल्ट मिला। यहां प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के सांसद को जगह मिल सकती है। अब ऐसे इस खबर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुहर लगा दी है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को जगह मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में हार को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के शामिल
छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम विजय शर्मा गुरुवार को कवर्धा पहुंचे, जहां उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। यहां डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को पहले से ज्यादा तेजी मिलेगी। नक्सलवाद के खात्मे के साथ सभी क्षेत्रों तक विकास को पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के शामिल होने पर भी मुहार लगाते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ जरूर शामिल होगा।
यह भी पढ़ें: CG: ‘यह सब उनके अंदर का मसला है’, कांग्रेस संगठन में बदलाव पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज
अयोध्या में मिली हार पर क्या बोले डिप्टी सीएम
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अयोध्या में मिली हार को लेकर कहा कि राम मंदिर बनने के नाम पर सैंकड़ों सरकारें न्यौछावर हो जाएं, कोई बात नहीं है। भगवान का मंदिर बनना जरूरी था, उसको चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह हमारे ह्रदय का विषय है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में अचार संहिता हटने के बाद सभी विभागों में फिर से सरकारी काम शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines