Deputy CM Arun Sao Targets Congress: छत्तीसगढ़ में आज विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य की स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच की कांग्रेस की तरफ से ऐलान किया गया कि उनकी पार्टी बलरामपुर घटना को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के ऐलान पर अब राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे है।
डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर वार
मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस अपना पद बचाने के लिए जनता में भ्रम फैलाने राजनीति कर रहे हैं। जनता कांग्रेस की राजनीति को देख रही है। इस दौरान उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा खड़े किए सवालों का जवाब भी दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा की बात क्यों नहीं करते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज तेज गति से काम हो रहा है। डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि का काम तेजी कर रही है।
विजन डॉक्यूमेंट पर क्या बोले डिप्टी सीएम
इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने विजन डॉक्यूमेंट पर बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा और एक अग्रणी राज्य बनेगा। साय सरकार का विजन विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का है। इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। सरकार की शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्लानिंग हो रही है। किस तरह का काम करना है? ऐसा सुव्यवस्थित विकास करेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines