---विज्ञापन---

CG:’आपने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया’, नक्सली हमले पर कांग्रेस की जांच समिति पर भड़के डिप्टी सीएम

Deputy CM Arun Sao Targets Congress: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर जिले में नक्सली हमले पर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 साल से बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया है और नक्सलवाद को पाला पोसा है।

---विज्ञापन---

Deputy CM Arun Sao Targets Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के साथ ही संपन्न हो गया है। लेकिन इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की जुबानी जंग जारी है। हाल ही में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए बीजापुर जिले में नक्सली हमले पर कांग्रेस के जांच कमेटी गठन को दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 5 साल से बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया है और नक्सलवाद को पाला पोसा है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस पर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव 

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाया था। अब सुरक्षा बल जब बस्तर में शांति बहाल करने का काम कर रहे हैं तो अब ये लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं, ये सच में दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस ने अपने 5 साल की सरकार में बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया है और नक्सलवाद को पाला पोसा है। हमारे जवान पूरी बहादुरी के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं और कांग्रेस उस पर सवाल उठा रही हैं। उनको जो करना है करे, बस्तर की जनता सब देख रही है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 छात्रों को देंगे 2-2 लाख रुपये, कैबिनेट ने दी जानकारी

---विज्ञापन---

नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली

इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली बात करते हुए कहा कि शासन स्तर पर अभी इस विषय में चर्चा नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव पर चर्चा होगी। इसके सभी एंगल पर विचार किया जाएगा, फिर उसके आधार पर ही फैसला लिया जाएगा। वैसे नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।

First published on: May 14, 2024 07:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola