Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao Targets Congress: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार और कांग्रेस के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं इस बीच रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव भी होना है, जिसको लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लग गई हैं। हाल ही में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने इसको लेकर एक जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में कल भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में दक्षिण उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस के रायपुर दक्षिण उपचुनाव में न्याय यात्रा को आधार बनाकर चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा का चुनाव नहीं भूलना चाहिए। भाजपा के साथ जनता का आशीर्वाद है। इसके साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव पर हो रही राजनीति और कांग्रेस के ‘भाजपा को कंफ्यूज’ वाले पर भी पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नेतृत्व को लेकर बहुत कन्फ़्यूशन है। कांग्रेस को अपने कन्फ़्यूशन की चिंता करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: हेड काॅन्स्टेबल की पत्नी-बेटी की तलवार से हत्या, गुस्साई भीड़ ने SDM को पीटा, आरोपी का घर फूंका
गैंगस्टर अमन साहू गिरफ्तार
बता दें कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद देश के सभी राज्यों की पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में रायपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। दरअसल, खुद को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का बताने वाला अमन साहू गिरफ्तार हो गया है। बीती आधी रात को पुलिस ने अमन साहू को झारखंड से गिरफ्तार किया और उसे रायपुर लेकर पहुंची। गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की कवायद तेज हो गई है। गैंगस्टर अमन साहू ने रायपुर के एक बड़े बिल्डर को मारने की धमकी दी और कुछ दिन पहले उसने बिल्डर पर फायरिंग भी करवाई थी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines