Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस समय ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर फोकस के साथ काम कर रहे हैं। इसके एक डॉक्यूमेंट ड्राफ बनाया जा रहा है। प्रदेश के विकास के सिलसिले में भी छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव कुछ दिनों पहले अमेरिका गए थे। जहां से वह आज वापस आ गए हैं, एयरपोर्ट पर उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अमेरिका अध्ययन यात्रा के बारे में काफी कुछ बताया।
पुल-पुलियों के निर्माण पर चर्चा
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया की अमेरिका में उन्होंने अपने स्टडी टूर के दौरान 5 बड़े शहरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इन शहरों के सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की टेकनीक के बारे में समझा। इसके लिए AI (Artificial Intelligence) का कैसे इस्तेमाल किया जाता है? साथ ही विशेषज्ञों के साथ पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी यह अमेरिका अध्ययन यात्रा काफी लाभदायक साबित हुई है। डिप्टी सीएम साव ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में निर्माण स्थलों और ग्रीन-फील्ड रोड का भी अवलोकन किया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में जिन तकनीकों का इस्तेमाल हो सकता है, उन्हें यहां जरूर लागू करेंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के विकास में ये 5 Authority निभाएंगी खास रोल, सीएम साय की कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
अमेरिका में हो रहा छत्तीसगढ़ का नाम
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि वह अपने अध्ययन प्रवास के दौरान शिकागो में आयोजित भारतीय स्वदेशी मेले के समापन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका यात्रा के दौरान सभी शहरों में भारतीयों और खासकर छत्तीसगढ़ के लोगों से बड़ी संख्या में मुलाकात और बात करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के बहुत से लोग अमेरिका में रह रहे हैं और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines