Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के लिए पूरी तेजी के साथ काम कर रही है। सीएम साय का लक्ष्य है कि वह छत्तीसगढ़ को 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित राज्य बना दें। इसके लिए सीएम साय पूरे प्रदेश में विकास के कामों की शुरुआत तेजी के साथ कर रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव बेलतरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपये के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया।
विधायक सुशांत शुक्ला की कोशिश
डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल और विधायक सुशांत शुक्ला की कोशिशों की वजह 15वें वित्त आयोग में अधोसंरचना मद और निकाय मद के तहत क्षेत्र में इन विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें से ज्यादा स्वीकृत सीसी रोड, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट के काम से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक सुशांत शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधा भी लगाया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: CM साय की दरियादिली; दिव्यांग बच्ची के ऑपरेशन में 1.5 लाख का खर्च, एक घंटे के अंदर मिला चेक
‘विकास में नहीं होगी पैसों की कमी’
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि विकास कार्यों के लिए किसी क्षेत्र को 15 करोड़ की राशि मिली हो। प्रदेश की साय सरकार अपने संकल्प को पूरा करते हुए नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए काम कर रही है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनता की सुविधाओं को देखते हुए तमाम विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात हुई है। प्रदेश को जल्द ही और आवटन मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines