CG Deputy CM Arun Sao on Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। हर कोई इस घटना और इस पुलिस की सुस्त कार्रवाई की कड़ी निंदा कर रहा हैं। ऐसे में इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इस वारदात को दुर्भाग्यजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है।
ममता बनर्जी पर कसा तंज
कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक और शर्मसार करने वाली घटना है। इसके बाद राज्य सरकार की भूमिका रही, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका रही वह तो घटना से भी ज्यादा बहुत निंदनीय है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद किसी बेटी होकर एक डॉक्टर बेटी के साथ जो इतनी बड़ी घटना हुई, इतना बड़ा घिनौना अपराध हुआ, वह ठीक नहीं है। इस मामले दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: महादेव बेटिंग ऐप की जांच को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान
जन समस्या निवारण शिविर
इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगरीय निकायों में लगने वाले जन समस्या निवारण शिविर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया गया। 1,30,000 आवेदन मिले हैं, इसमें से 37 प्रतिशत यानी 48,000 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही दिया गया है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines