'छत्तीसगढ़ विकास की संभावनाओं का प्रदेश है', कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम अरुण साव

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ को संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि देश के किसी और राज्य में संसाधन को लेकर इतनी क्षमता नहीं है।

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao (9)
विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अपने छत्तीसगढ़ विजन@2047 को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में राज्य नीति आयोग द्वारा संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ तैयार करने की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ को संभावनाओं का प्रदेश बताया। उन्होंने कहा कि देश के किसी और राज्य में संसाधन को लेकर इतनी क्षमता नहीं है।

Advertisment

संभावनाओं का प्रदेश है छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ के जितनी संसाधन और क्षमता किसी और राज्य में नहीं है, इसलिए छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। अगर बेहतरीन ढंग से प्लानिंग और योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। डिप्टी सीएम साव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में पहली बार योजना बनाने में आम लोगों से राय ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा देश में पहली बार हुआ है आम लोगों की आकांक्षाओं और इच्छाओं के साथ बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी को ध्यान में रखकर जब योजना बनाएंगी तो एक कॉर्डिनेटेड और कॉर्डिनेशन वाला विकास हो पाएगा।

वर्ल्ड लेवल की सिटी बनेगी बिलासपुर

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बिलासपुर को वर्ल्ड लेवल की सिटी बनाने की दिशा में राज्य की साय सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत को देश कैसा होना चाहिए, छत्तीसगढ़ को कैसा राज्य होना चाहिए। इसके लिए सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में मिले सुझावों का नीति आयोग द्वारा संकलन किया जाएगा। इससे प्रदेश में पर्यटन, कृषि और सर्विस सेक्टर में असीम संभावनाएं पैदा होंगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ